रायपुर

राजधानी में नशे पर प्रहार, तीन दर्जन से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स की हुई जांच

(अजय श्रीवास्तव) : राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस और औषधि विभाग ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। बिना डॉक्टर की पर्ची के नियमों के विपरीत नशीली दवाइयों की बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद तीन दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर्स को रडार पर लेकर जांच शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान दवा बिक्री से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की भी बारीकी से जांच की गई।

Advertisement

पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने उन मेडिकल स्टोर्स पर विशेष फोकस किया, जहां से युवाओं को नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयां धड़ल्ले से बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। अधिकारियों ने मेडिकल संचालकों को बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन ऐसी दवाइयों की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अवैध दवा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस और औषधि विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं बिना पर्ची के नशीली दवाओं की बिक्री हो रही हो तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button