छत्तीसगढ़ में आरक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 14 सितंबर को होगी लिखित परीक्षा

छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है, जो 27 अगस्त 2025 की शाम 5 बजे तक चलेगी।
यह भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025, रविवार को होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी और यह राज्य के 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।प्रवेश पत्र 8 सितंबर 2025 को जारी किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण बात यह है कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे शुल्क का भुगतान किया गया था।आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट
🔗 vyapamcg.cgstate.gov.in पर विज़िट कर सकते हैं।




