छत्तीसगढ़

रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद के लिए एक और उड़ान,पहले दिन 57 यात्रियों को लेकर बस्तर पहुंची फ्लाइट..

Advertisement

रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद के लिए एक और नियमित विमान सेवा शुरू हो गई है। इंडिगो की फ्लाइट रविवार को 57 यात्रियों को लेकर हैदराबाद से जगदलपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर वाटर कैनन से उसका स्वागत किया गया। इसके बाद 32 यात्रियों को लेकर फ्लाइट ने रायपुर के लिए उड़ान भरी।

Advertisement
Advertisement

फ्लाइट का शुरुआती किराया रायपुर-जगदलपुर के बीच 2299 रुपए है, लेकिन बाद में सीटों के हिसाब से इसे तय किया जाएगा। इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक, यह फ्लाइट हर दिन हैदराबाद से सुबह 10:50 को उड़ान भरेगी और 12:30 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।

Advertisement

जगदलपुर से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगी। वहीं, रायपुर से दोपहर 2:10 को उड़ान भरने के बाद 3:10 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इस फ्लाइट में एक बार में 72 यात्री यात्रा कर सकते हैं।

Advertisement

अभी जगदलपुर, रायपुर और हैदराबाद के बीच अलायंस एयर की फ्लाइट करीब 3 साल से नियमित उड़ान भर रही है। अब इसी रूट पर इंडिगो की फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। फ्लाइट में सीट न मिलने जैसी समस्या नहीं होगी।

एक और फ्लाइट शुरू होने से इसका सीधा फायदा बस्तर के लोगों को होगा। सड़क मार्ग से इन दोनों शहर जाने के लिए करीब 10 से 12 घंटे का समय लगता है। अब दोनों शहर हवाई मार्ग से जुड़ गए हैं। बस्तर से हैदराबाद के लिए लोग ज्यादातर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाते हैं।

बस्तर पर्यटन का हब है। इस फ्लाइट के माध्यम से रायपुर और हैदराबाद से लोग सीधे बस्तर की सैर करने आ सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button