रायगढ़
ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत…..

रायगढ़ – खरसिया से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। झाराडीह रेलवे स्टेशन से लगभग 100 मीटर पहले एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है, जिसमें एक हिस्सा कटकर अलग हो गया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। खरसिया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान या उससे जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो कृपया तुरंत खरसिया पुलिस से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक यह दुखद सूचना पहुंचाई जा सके।




