रायपुर

केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल से एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है, जो सेंट्रल जेल की बाड़ी गोल स्थित 5 नंबर बैरक में निरुद्ध था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुनील ने बैरक के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की।

Advertisement

घटना के बाद जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि सुनील को जेल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और समय पर उन्हें घटना की जानकारी भी नहीं दी गई। आरोप है कि देर रात सूचना देकर मामले को दबाने की कोशिश की गई।

Advertisement

बताया जा रहा है कि सुनील महानद गंज थाना क्षेत्र के एक प्रकरण में पॉक्सो एक्ट के तहत विचाराधीन कैदी था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Related Articles

Back to top button