देश

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण मंगलवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर हॉल्ट के दौरान यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा।

Advertisement

सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-180 शहर के हवाई अड्डे पर समय पर देर रात 12:45 बजे पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई।

Advertisement

पायलट की ओर से लगभग सुबह 05:20 बजे विमान में एक घोषणा की गई जिसमें सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया। फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button