एयरफोर्स का विमान हुआ हादसे का शिकार, एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ विमान

असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। यह विमान सामान और सैन्य आपूर्ति पहुंचाने के काम में इस्तेमाल किया जाता है। जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया, जिसके बाद मलबे में आग लग गई। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
भारतीय वायुसेना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि हादसा जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के समय हुआ। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की जा रही है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है और अतिरिक्त जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। हालांकि कुछ रिपोर्टों में पायलट के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। वायुसेना ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।




