बिलासपुर
बिना लाइसेंस शराब परोसने पर ढाबा संचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई

बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। एक ढाबा संचालक को बिना लाइसेंस शराब सेवन कराने और अवैध सामग्री उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान ढाबा नामक होटल में अवैध रूप से शराब सेवन के लिए सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इस सूचना पर कोटा एसडीओपी नुपूर उपाध्याय एवं एएसपी ग्रामीण अर्चना झा के निर्देशन में रेड की गई।
रेड के दौरान ढाबा संचालक रमेश मेघवाल, पिता चंपालाल मेघवाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी कोटा को मौके से पकड़ा गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(ग) के तहत केस दर्ज किया गया है।




