बिलासपुर

टोल प्लाजा के पास राहगीरों को चाकू से डराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार….

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – हिर्री पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों टोल प्लाजा के पास चाकू लेकर लोगों को डरा रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

यह घटना भोजपुरी टोल प्लाजा के पास की है, जहां शिवा दास मानिकपुरी और ओमप्रकाश यादव नाम के दो युवक मोटरसाइकिल में घूमकर लोगों को धमका रहे थे। हिर्री पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस को इनके पास से एक 10 इंच लंबा लोहे का चापड़नुमा चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button