छत्तीसगढ़

पीएम के खिलाफ विवादित पोस्ट का आरोप, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी कौशांबी से गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित विवादित पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विनोद तिवारी को उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि विनोद तिवारी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कौशांबी गए थे, जहां दिल्ली पुलिस की टीम ने दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया।

Advertisement

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, विनोद तिवारी ने 3 फरवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक विवादित पोस्ट साझा की थी। इसी पोस्ट को लेकर दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली रवाना हो गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।

Advertisement

इस कार्रवाई के बाद सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button