छत्तीसगढ़

रायपुर में 10 लाख के ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार..

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक युवक को 10 लाख रुपए की कीमत के नशीले पदार्थ एमडीएमए (कोकीन) के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement

आरोपी की पहचान आर्यन ठाकरे के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश से ड्रग्स लाकर राज्य में सप्लाई करता था।

Advertisement

रायपुर क्राइम एएसपी संदीप मित्तल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही थी।

इसी दौरान गिरफ्तार आरोपी अभिषेक साहू से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आर्यन ठाकरे हिमाचल प्रदेश से ड्रग्स लाकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई करता था।

पुलिस ने आरोपी आर्यन ठाकरे को नरईया तालाब के पास से रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जहां से उसके पास से 65 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।

आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने टिकरापारा थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button