बिलासपुर

हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे….

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर/बिल्हा – एक ओर जहां देशवासी राम भक्ति में डूबे हुए है, तो वही कई ऐसे शरारती तत्व भी है जो हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने में भी पीछे नहीं है। एक ऐसा ही मामला चकरभाठा के सेवार गॉव से सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

चकरभाटा के सेवॉर गांव से एक शरारती युवक द्वारा हिंदू देवी देवताओं के फोटो का अपमान करने का मामला सामने आया है। युवक ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में वीडियो अपलोड कर वायरल भी कर दिया। प्रार्थी दीपक रजक वीडियो देखते ही चकरभाटा थाना पहुंचा और इसकी शिकायत पुलिस से की। चकरभाटा सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल ने मामले को गंभीरता से लिया और एफआईआर दर्ज कर आरोपी देवेंद्र सूर्यवंशी को चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी देवेंद्र सूर्यवंशी के खिलाफ पुलिस ने धारा 153( ए) 295( ए) के तहत कार्यवाही की है।

Advertisement

चकरभाटा पुलिस आरोपी से मोबाइल जप्त कर इस मामले में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस की सूझबूझ से मामले को सुलझा लिया गया। नहीं तो मामले में अगर तुल पकड़ता तो आरोपी युवक के साथ कुछ भी हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button