इधर हुआ रेल हादसा, उधर मंत्री गा रहे थे गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

बिलासपुर में हुए दर्दनाक रेल हादसे ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया है। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत और 5 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।
इसी बीच आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। हादसे के कुछ ही घंटे बाद मंत्री जांजगीर जिले में आयोजित रजत जयंती महोत्सव के मंच पर गाना गाते नजर आए। मंच पर उनके साथ स्थानीय नेता और अधिकारी भी मौजूद थे।
https://x.com/truth_finder04/status/1985998161966698847?s=46
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मंत्री की जमकर आलोचना शुरू हो गई। लोगों ने कहा कि जब राज्य में बचाव कार्य चल रहा था, तब आपदा विभाग के मंत्री का गाना गाना बेहद असंवेदनशील है।
https://x.com/truth_finder04/status/1985998161966698847?s=46
अब इस मामले पर मंत्री की ओर से सफाई का इंतजार है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या संवेदनाओं से बढ़कर जश्न जरूरी था?




