छत्तीसगढ़

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद..

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक डीआरजी जवान शहीद हो गया है। वहीं कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि BSF और DRG की टीम जंगल में नक्सलियों के एंबुश में फंसी हुई है। मामला सोनपुर और कोहकामेटा बॉर्डर का है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार जंगल में दोपहर 1 बजे से दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान डीआरजी नारायणपुर के हेड कॉन्स्टेबल बीरेंद्र कुमार सोरी (36) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button