रायगढ़

नकली शराब कांड के फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर पर 10 हजार का इनाम घोषित, संपत्ति कुर्की की तैयारी

रायगढ़ के चर्चित नकली शराब मामले में फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने 10 हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले या महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Advertisement

गौरतलब है कि 8 जून को रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नकली शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ था। कार्रवाई के दौरान करीब 240 लीटर नकली शराब, स्प्रिट, फर्जी लेबल और नकली होलोग्राम समेत बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई थी। मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी विनय सिंह ठाकुर अब भी फरार है।

 

पुलिस ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर उसे उपस्थित होने के निर्देश दिए थे, लेकिन वह अब तक गिरफ्तारी से बच रहा है। अब पुलिस उसकी चल-अचल संपत्तियों की जानकारी जुटाकर कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। एसएसपी ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button