बिलासपुर

मानसिक रोगी ने चाकू से किया वार, तोरवा में सरेराह हुई घटना

(आशीष मौर्य संपादक/मयंक सिंह) : बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया गया। घटना तोरवा मेन रोड की है, जहां साईं भूमि निवासी हर्ष कुकरेजा ने राह चलते प्रदीप वाधवानी की कमर पर चाकू से वार कर दिया। प्रदीप उस वक्त अपने काम से घर लौट रहे थे। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

घायल प्रदीप को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी हर्ष मानसिक रूप से अस्थिर है और पहले भी हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी अक्षय प्रमोद साबद्रा के मुताबिक, आरोपी की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

Advertisement

Related Articles

Back to top button