बिलासपुर

नववर्ष पर सिम्स को बड़ी सौगात, अत्याधुनिक C-Arm मशीन से मजबूत होगी आर्थोपेडिक सर्जरी

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – नववर्ष के मौके पर बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान यानी सिम्स को एक बड़ी चिकित्सा सौगात मिली है। सिम्स को अत्याधुनिक C-Arm मशीन प्राप्त हुई है, जिससे अब आर्थोपेडिक सर्जरी और अधिक सटीक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से की जा सकेगी। इस मशीन को आर्थोपेडिक विभाग के लिए एक मील का पत्थर बताया जा रहा है।

Advertisement

दरअसल, सिम्स में वर्ष 2011 में खरीदी गई C-Arm मशीन ने करीब 7 वर्षों तक सेवाएँ दीं, जिसके बाद वह तकनीकी रूप से अनुपयोगी हो गई थी। पिछले 7 वर्षों से मशीन की अनुपलब्धता के कारण कई आर्थोपेडिक मरीजों को रायपुर या अन्य हायर सेंटर रेफर करना पड़ता था। अब स्कैनरए (Scanera) कंपनी की नई और अत्याधुनिक C-Arm मशीन की स्थापना से सिम्स में भर्ती मरीजों को यहीं पर आधुनिक उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

Advertisement

नई मशीन की उपलब्धता सिम्स अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह और आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. ए. आर. बेन के सतत प्रयासों का परिणाम है।कुल मिलाकर, नई C-Arm मशीन की स्थापना से सिम्स बिलासपुर आर्थोपेडिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि की ओर बढ़ चुका है, जिसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button