छत्तीसगढ़

अगवा हुए दो नाबालिगों को पुणे और गाजियाबाद से पुलिस ने किया रेस्क्यू, दो आरोपी गिरफ्तार

 

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : चकरभाठा पुलिस ने आपरेशन तलाश अभियान के तहत अगवा की गई दो नाबालिग को बरामद करने में सफलता हासिल की है। साइबर सेल की मदद से पुणे महाराष्ट्र से और दूसरी को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया।

Advertisement

आरोपी दिनेश दुबे उर्फ दऊवा और शमीर नोनिया को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ नाबालिग बालिकाओं का अपहरण कर बलात्कार करने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

व दोनों आरोपियों को रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।इस कार्रवाई में निरीक्षक उत्तम साहू, सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल ध्रुवे, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्रा, महिला प्रधान आरक्षक उर्मिला कुजूर, आरक्षक छोटेलाल पटेल और महिला आरक्षक प्रियंका सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button