बिलासपुर

अटल आवास कॉलोनी में झुका बिजली का पोल बना खतरा, लाइन काटी गई लेकिन टला नहीं हादसे का डर

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – बिल्हा। जनपद पंचायत बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत झलफ़ा स्थित अटल आवास कॉलोनी में लगा विद्युत पोल पूरी तरह झुक गया है, जिससे कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है। पोल की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वह कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।

Advertisement


स्थानीय लोगों के अनुसार, इस गंभीर समस्या की शिकायत कई बार बिल्हा विद्युत कार्यालय में की गई। शिकायत के बाद विद्युत विभाग ने एहतियात के तौर पर झुके हुए पोल की बिजली लाइन काट दी है, जिससे तत्काल विद्युत दुर्घटना का खतरा तो कम हुआ है, लेकिन पोल अब भी उसी स्थिति में खड़ा है और कभी भी गिर सकता है।

Advertisement

कॉलोनीवासियों का कहना है कि झुका हुआ पोल लोगों की जान-माल के लिए खतरा बना हुआ है। बच्चों और राहगीरों के लिए भी यह गंभीर जोखिम पैदा कर रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग केवल लाइन काटने तक सीमित न रहे, बल्कि जल्द से जल्द झुके हुए पोल को हटाकर नया पोल लगाया जाए या उसकी मरम्मत कराई जाए।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया और कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और अधिकारियों की होगी। फिलहाल अटल आवास कॉलोनी के लोग भय और अनिश्चितता के बीच रहने को मजबूर हैं।

Related Articles

Back to top button