बेमेतरा

अब बेकार मोबिल ऑयल बनेगा डेंगू से बचाव का हथियार, नगर निगम ने शुरू किया अभियान

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए बिलासपुर नगर निगम ने एक नई पहल शुरू की है। अब चारपहिया और दोपहिया वाहनों से निकलने वाले बेकार मोबिल ऑयल का उपयोग लार्वा नियंत्रण के लिए किया जा रहा है, जलभराव वाले स्थानों पर मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए मोबिल ऑइल कारगर होता है । निगम की फॉगिंग और लार्वा नियंत्रण टीम शहर के उन स्थानों पर विशेष अभियान चला रही है, जहां बारिश के बाद पानी जमा रहता है।

Advertisement

ऐसे स्थानों पर डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर के लार्वा पनपते हैं। मोबिल ऑयल की पतली परत पानी की सतह पर फैलने से लार्वा नष्ट हो जाते हैं और मच्छरों की संख्या बढ़ने पर रोक लगती है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि इस नई पहल से डेंगू और अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलेगी।

Advertisement

साथ ही लार्वा नाशक दवाइयों के उपयोग में कमी आने से निगम के राजस्व की भी बचत होगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा साफ-सफाई बनाए रखें। निगम का मानना है कि जनसहयोग और इस नई पहल के जरिए बरसात के मौसम में डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button