रायपुर

दिल दहलाने वाली घटना, एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव मिले, आत्महत्या की आशंका….!

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब संजय नगर स्थित मदनी चौक के पास एक किराए के मकान से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

Advertisement

मृतकों में परिवार के मुखिया साजिद अली, उनकी पत्नी और परिवार के तीन अन्य सदस्य शामिल हैं। सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। घर में मौजूद मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामान की जांच की जा रही है, वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगा।

Advertisement

घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस परिजनों, पड़ोसियों और परिचितों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और कहा है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button