बिलासपुर

घर पर फंदे से लटका मिला सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित चटर्जी गली में सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक सीताराम गुप्ता का शव उनके घर में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन उन्हें इसकी भनक नहीं लग सकी। परिजनों की नजर पड़ते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

Advertisement

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button