अम्बिकापुर

बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी फरार, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित गांधीनगर थाना क्षेत्र के बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार को 13 अपचारी बालक सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी ने संप्रेक्षण गृह के पुराने और जर्जर दरवाजे को तोड़कर बाहर निकलने में सफलता हासिल की।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार अपचारियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है, जबकि जिले के सभी थाना प्रभारियों और पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार अपचारियों की तलाश में जुटी है। वहीं, इस घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच जारी है और अधिकारियों ने जल्द ही सभी अपचारियों को पकड़ने का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button