रायगढ़

एसएसपी की क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के सख्त निर्देश

रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मासिक क्राइम मीटिंग लेकर जिले की कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की। बैठक में हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, नकबजनी, पॉक्सो, महिला अपराध, गुम इंसान और मर्ग प्रकरणों की प्रगति का थाना प्रभारियों से बिंदुवार ब्यौरा लिया गया।

Advertisement

एसएसपी ने सभी विवेचकों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर जल्द से जल्द न्यायालय में चालान प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस का सबसे बड़ा दायित्व पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना है।

Advertisement

बैठक में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई तेज करने, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई बढ़ाने और विवेचना की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया गया। सभी अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग के साथ जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button