छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।

Advertisement

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि बालाजी राव सोमावर और प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।

Advertisement

इसके अलावा दंतेवाड़ा, बेमेतरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कबीरधाम, बलौद, सूरजपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, धमतरी और कोरिया समेत कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है।

राज्य सरकार का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर पुलिस व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button