छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कई जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 
जारी आदेश के मुताबिक सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरिया, बलरामपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और मुंगेली के जिला पंचायतों में नए सीईओ की पदस्थापना की गई है।
वहीं धमतरी, राजनांदगांव और चिरमिरी नगर निगम को नए आयुक्त मिले हैं। इसके अलावा कई अधिकारियों को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, मार्कफेड, सीजी स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन और भू-अभिलेख विभाग में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।



