छत्तीसगढ़
BREAKING : राज्य सरकार ने निगम-मंडलों और आयोगों में की नई नियुक्तियां

छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों और बोर्डों में नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। जारी सूची में कई पदों पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नाम घोषित किए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, राज्य महिला आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, मदुआ कल्याण बोर्ड, संस्कृत विद्या मंडल, शाकंभरी बोर्ड, राज्य शिक्षा आयोग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, फिल्म विकास निगम, रायपुर विकास प्राधिकरण, श्रम कल्याण मंडल, गौ सेवा आयोग और अनुसूचित जनजाति आयोग समेत कुल 13 संस्थाओं में नई नियुक्तियां की गई हैं। सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से संबंधित संस्थाओं के कामकाज में तेजी आएगी और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।





