मुंगेली

पहली बारिश ने कर दी आगर नदी की सफाई, लौटने लगा पुराना स्वरूप….

(मनीष नामदेव) : मुंगेली: प्रशासन द्वारा नदी की साफ-सफाई को लेकर खानापूर्ति की गई थी, लेकिन बरसात की पहली बारिश ने ही सालों से फैले कचरे और गंदगी को बहाकर साफ कर दिया। प्राकृतिक तौर पर नदी ने अपना संतुलन खुद बना लिया।

Advertisement

नाले जैसा दिखने वाली आगर नदी ने ली अंगड़ाई : मुंगेली की जीवनदायिनी आगर नदी पिछले कई वर्षों से कचरे और अतिक्रमण के कारण नाले के रूप में तब्दील हो गई थी। प्रशासन द्वारा समय-समय पर सफाई के दावे किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी रही।रविवार को हुई बरसात की पहली तेज बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ा और बहाव के साथ वर्षों से जमा कचरा, पन्नी और गंदगी बहकर साफ हो गई। बारिश के बाद नदी अपने पुराने स्वरूप में आती दिखाई दे रही है।

Advertisement

प्रकृति ने दिखाया अपना संतुलन : स्थानीय लोगों का कहना है कि मशीनों और अभियानों से जो काम नहीं हो पाया, वो प्रकृति ने एक ही बारिश में कर दिखाया। नदी में पानी का बहाव बढ़ने से न सिर्फ गंदगी साफ हुई है, बल्कि नदी के किनारे भी कुछ हद तक निखार आया है।अब जरूरत है कि प्रशासन इस मौके का फायदा उठाकर नदी के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि आगर नदी फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौट सके।

Related Articles

Back to top button