बिलासपुर

हाथियों का तालाब में मस्ती करते हुए वीडियो वायरल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : कटघोरा वन मंडल से प्रकृति का एक बेहद मनमोहक नजारा सामने आया है। एतमानगर वन परिक्षेत्र के जंगल में बने तालाब में 16 हाथियों का दल एक साथ जल क्रीड़ा करता नजर आया। वन मंडलाधिकारी कुमार निशांत द्वारा जारी यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

बिलासपुर वन वृत्त के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत गुरसिया परिसर के बांस प्लाट कक्ष क्रमांक P-456 में बने तालाब में बड़े हाथियों के साथ छोटे शावक भी पानी में अठखेलियां करते, सूंड से पानी उछालते और खेलते दिखाई दिए। गर्मी के बीच जंगल में बनाए गए जल स्रोत वन्यजीवों के लिए राहत का बड़ा सहारा बन रहे हैं।

 

वन विभाग का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि उनकी सुरक्षा के साथ आसपास के गांवों में भी किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। विभाग ने लोगों से हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। यह दुर्लभ दृश्य अब प्रकृति प्रेमियों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button