छत्तीसगढ़

बस्तर रेंज के नये आईजी होंगे बद्रीनारायण मीणा….

छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को आगामी आदेश तक बस्तर रेंज, जगदलपुर का पुलिस महानिरीक्षक यानी आईजी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

गृह विभाग द्वारा 25 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित कर बस्तर रेंज, जगदलपुर का आईजी बनाया गया है। राज्य शासन ने उन्हें आगामी आदेश तक इस पद की जिम्मेदारी सौंपी है। बस्तर क्षेत्र नक्सल प्रभावित और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है, ऐसे में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन के इस आदेश पर गृह विभाग के अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button