एमसीबी

क्रिकेट प्रतियोगिता के मंच से पुलिस ने दिया साइबर अपराध, यातायात और नशा मुक्ति का संदेश

(राम प्रसाद गुप्ता) :  एमसीबी पुलिस द्वारा आमजनों को जागरूक करने चलाये जा रहे अभियान के तहत 15 जून 2026 को पोंड़ी थाना अंतर्गत नागपुर पुलिस सहायता केन्द्र के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक शेषनारायण सिंह और पुलिस स्टाफ द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित गौरव राय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों को साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन और नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में मोबाइल, ऑनलाइन लेनदेन और सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करना आवश्यक है वहीं सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी से वाहन चलाने की अपील की गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती चंपा देवी पावले ने अपने जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों को भी नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिये सभी की सहभागिता जरूरी है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज तथा थाना प्रभारी पोंड़ी ओमप्रकाश दुबे के मार्गदर्शन में जिलेभर में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस द्वारा युवाओं और ग्रामीणों से अपराध मुक्त, सुरक्षित और जागरूक समाज निर्माण में सहयोग की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button