बिलासपुर

चंद्रपुर विधायक की अनूठी पहल, मेघावी विधार्थियो और शिक्षकों का दिल्ली टूर

(दिलीप जगवानी/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – अनूठी पहल करते हुए चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव टॉपर छात्रों, शिक्षकों और समाजसेवियों को लेकर शैक्षणिक भ्रमण पर दिल्ली रवाना हुए हैं। इस विशेष दौरे का उद्देश्य छात्रों को किताबों से बाहर निकलकर देश की राजधानी में शासन, लोकतंत्र और विकास से जुड़ी संस्थाओं का प्रत्यक्ष अनुभव कराना है।बिलासपुर के उसलापुर रेलवे स्टेशन से हमसफर एक्सप्रेस के जरिए 175 सदस्यीय दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस दल में विभिन्न स्कूलों के टॉपर छात्र-छात्राएं, शिक्षक और समाजसेवी शामिल हैं। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को देश की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक संस्थाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपने ज्ञान और अनुभव का दायरा बढ़ा सकें।इस अनूठी पहल की शुरुआत करने वाले चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने कहा दिल्ली प्रवास के दौरान छात्र संसद भवन, प्रमुख राष्ट्रीय स्मारकों, संग्रहालयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान उन्हें देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और आधुनिक विकास मॉडल को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय दृष्टिकोण विकसित करना है।

Advertisement

विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण अंचल क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बड़े मंचों और संस्थानों से परिचित कराना बेहद जरूरी है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपने भविष्य के लिए नई प्रेरणा मिलती है।उन्होंने बताया कि इस पूरे शैक्षणिक दौरे का खर्च मित्र मंडल द्वारा वहन किया जा रहा है तथा वापसी यात्रा हवाई मार्ग से कराई जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को ट्रेन और विमान दोनों यात्राओं का अनुभव प्राप्त हो सके।

 

स्थानीय स्तर पर इस पहल की सराहना की जा रही है। अभिभावकों और शिक्षकों का मानना है कि एजुकेशनल ट्रीप से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह दौरा न केवल बच्चों के लिए यादगार अनुभव बनेगा, बल्कि उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा भी देगा।

Related Articles

Back to top button