छत्तीसगढ़

13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र….

छत्तीसगढ़ विधानसभा का दशम सत्र आगामी 13 जुलाई से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल पांच बैठकें प्रस्तावित हैं।

Advertisement

विधानसभा सचिवालय ने बताया है कि सत्र के दौरान वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे। सत्र में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

विधानसभा सचिव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सत्र की सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मानसून सत्र को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button