बिलासपुर

लॉजों पर निगम-पुलिस की संयुक्त दबिश, एक लॉज सील

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के निराला नगर स्थित लॉजों पर रविवार को नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी। जांच के दौरान कई लॉजों में नियमों के उल्लंघन और दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने की जानकारी सामने आई है। एक लॉज को सील कर दिया गया है, जबकि अन्य मामलों में जांच जारी है।

Advertisement

नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने निराला नगर क्षेत्र के तीन लॉजों में एक साथ जांच अभियान चलाया। अधिकारियों ने रजिस्टर, ग्राहकों के पहचान पत्रों के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की। जांच के दौरान कुछ लॉजों में पहचान पत्रों के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ के संकेत मिलने पर संचालकों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान शर्मा लॉज से आपत्तिजनक सामग्री मिलने की सूचना है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं रामेश्वरम लॉज में सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नगर निगम की टीम ने उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।अचानक हुई इस कार्रवाई से लॉज संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि शहर में संचालित लॉज, होटल और गेस्ट हाउसों की नियमित जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button