बिलासपुर
अवैध बोर खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, वाहन जब्त

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर कलेक्टर के आदेश के परिपालन में अवैध बोर खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम तखतपुर के निर्देशन में प्राप्त सूचना के आधार पर उसलापुर स्थित अलका अविन्यू में अवैध रूप से बोर खनन किए जाने का मामला सामने आया।
सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सकरी विभोर यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान बोरवेल खनन का कार्य होते पाया। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए खनन में प्रयुक्त बोरवेल वाहनों को जब्त कर लिया गया।
जब्त वाहनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए सिविल लाइन थाना प्रभारी की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भूजल संरक्षण और पेयजल व्यवस्था को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।



