छत्तीसगढ़

CGPSC घोटाले में ED की कार्रवाई, पूर्व सचिव के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह पूर्व पीएससी सचिव जीवन किशोर ध्रुव के भिलाई स्थित निवास सहित रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत प्रदेश के 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार, भिलाई में ध्रुव के सेक्टर-10 स्थित आवास पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि राजनांदगांव में कृषि विस्तार अधिकारी भूपेंद्र गणवीर के घर भी ED की टीम पहुंची और पूछताछ कर रही है। भूपेंद्र गणवीर, CGPSC घोटाले के आरोपी और वर्तमान में जेल में बंद ललित गणवीर के भाई हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और चयन प्रक्रिया को प्रभावित कर कुछ अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के आरोपों की जांच CBI कर रही है। मामले में पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव समेत कई लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। अब ED मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय लेनदेन के पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button