देश

भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अम्बेनाली घाट में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित खतरनाक घाटी मार्ग पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Advertisement

प्राथमिक जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में कुल 8 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई है। राहत और बचाव दल ने अब तक करीब 500 से 700 फीट गहरी खाई से दो शव बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी शवों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि वाहन सतारा जिले के असगांव गांव का है और सभी लोग संभवतः कोंकण या महाबलेश्वर घूमने गए थे।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, पर्वतारोही और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि गहरी खाई, दुर्गम पहाड़ी इलाका और रात का अंधेरा बचाव अभियान में बड़ी चुनौती बना रहा। अम्बेनाली घाट को पहले से ही बेहद संवेदनशील और दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है, जहां अक्सर सड़क हादसे सामने आते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button