छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला: अब सीमित होगा मुख्यमंत्री का काफिला, ईंधन बचत और ई-व्हीकल्स पर जोर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव से ने ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब मुख्यमंत्री के आधिकारिक दौरों के दौरान काफिले में वाहनों की संख्या कम की जाएगी और केवल जरूरी वाहनों को ही शामिल किया जाएगा। सरकार जल्द ही शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की दिशा में भी काम शुरू करेगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संतुलित उपयोग को लेकर किया गया आह्वान आज बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट और बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच पेट्रोल और डीजल जैसे संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करना हर नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है।

Advertisement

इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक दौरों में कारकेड को सीमित करने का निर्णय लिया है। अब केवल अत्यावश्यक वाहनों को ही काफिले में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी सरकारी वाहनों और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील की है।

सरकार की योजना सभी शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने की है। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार का मानना है कि छोटे-छोटे प्रयास भविष्य में बड़े बदलाव का आधार बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button