बिलासपुर

लड़की से बात करने पर युवक की गला रेतकर हत्या….

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां लड़की से बात करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक का चाकू से गला रेत दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने 5 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement

घटना मोपका चौक के पास की है। मृतक की पहचान मोपका निवासी 25 वर्षीय अभिषेक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक मोहल्ला की एक लड़की से बातचीत करता था, जिसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हो गई थी। 2 मई की रात करीब 11:20 बजे अभिषेक को मिलने के लिए बुलाया गया। जैसे ही वह मोपका चौक के अंदर गली में पहुंचा, वहां मौजूद कुछ युवकों ने उसे लड़की से बात करने को लेकर समझाइश दी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया।

Advertisement

आरोपियों ने अभिषेक के साथ मारपीट की और फिर चाकू से उसका गला रेतकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अभिषेक के दोस्त मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दबिश देकर 5 संदेहियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button