रायपुर में गांजा किंगपिन पर शिकंजा: 7.5 करोड़ की संपत्ति अटैच करने की तैयारी

रायपुर – गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। Raipur Police Commissionerate ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और कथित गांजा किंगपिन रवि साहू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने रवि साहू की करीब 7 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्रवाई SAFEMA Act के तहत की जा रही है।इस संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर SAFEMA Court Mumbai भेजा गया है, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बताया जा रहा है कि रवि साहू के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 55 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े कई गंभीर अपराध शामिल हैं। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में NDPS एक्ट के तहत इस तरह की यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे तस्करी नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है।




