बिलासपुर

जर्जर मकान गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – तखतपुर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया… जहां एक पुराने जर्जर मकान के अचानक ढह जाने से 10 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई… बताया जा रहा है कि बच्चा मलबे में दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।

Advertisement

हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। घटना तखतपुर क्षेत्र की है, जहां एक पुराना और जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा, उस वक्त 10 साल का बच्चा वहीं मौजूद था। मकान गिरते ही बच्चा मलबे में दब गया। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और बच्चे को मलबे से बाहर निकाला… लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह मकान की जर्जर हालत बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है… लेकिन इस घटना ने एक बार फिर जर्जर मकानों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समय रहते ऐसे मकानों की पहचान और कार्रवाई जरूरी है… ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button