छत्तीसगढ़

जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: 16 अप्रैल से स्व-गणना, 1 मई से घर-घर सर्वे

रायपुर – भारत की जनगणना 2027 के तहत छत्तीसगढ़ में पहले चरण ‘मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना’ की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। इस चरण में 16 से 30 अप्रैल तक नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प मिलेगा, जबकि 1 मई से 30 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। यह देश की सबसे बड़ी सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जो नीति निर्माण और विकास योजनाओं का आधार बनती है।

Advertisement

इस बार जनगणना को डिजिटल स्वरूप भी दिया गया है… नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे… स्व-गणना पूरी होने पर एक यूनिक SE ID जनरेट होगा, जिसे प्रगणक के साथ साझा करना होगा… हालांकि यह सुविधा वैकल्पिक रखी गई है।

Advertisement

पहले चरण में प्रत्येक मकान और परिवार से 33 प्रकार की जानकारियां जुटाई जाएंगी… जिनमें मकान की स्थिति, सुविधाएं और परिसंपत्तियों से जुड़े विवरण शामिल हैं… पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के माध्यम से संपन्न की जाएगी।सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के तहत एकत्र की गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी… इसका उपयोग केवल नीतिगत और विकास कार्यों के लिए ही किया जाएगा… राज्य में इस कार्य के लिए करीब 62 हजार 500 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा, जिसमें जनसंख्या की गणना की जाएगी… पूरी प्रक्रिया मार्च 2027 तक पूरी होने की संभावना है… जनगणना से जुड़ी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1855 भी जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button