छत्तीसगढ़

पत्नी से मिलने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, ड्रामा के बाद पुलिस ने उतारा नीचे

जगदलपुर के धरमपुरा मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी खुद युवक ने ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, भोपाल निवासी दीपक विश्वकर्मा, जो कोंडागांव में कारपेंटरी का काम करता है, अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके पनारापारा चली गई। जब दीपक उसे मनाने पहुंचा, तो ससुराल पक्ष ने मिलने से साफ इनकार कर दिया।

Advertisement

इसके बाद युवक ने फिल्मी अंदाज़ में ‘वीरू स्टाइल’ अपनाते हुए विशाल मेगा मार्ट के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। टावर पर चढ़कर उसने पुलिस को फोन कर चेतावनी दी कि अगर उसकी पत्नी से नहीं मिलवाया गया तो वह कूद जाएगा। करीब दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

 

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने की लगातार कोशिश की। आखिरकार पुलिस की समझाइश काम आई और युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे उसके ससुराल ले गई, जहां दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल युवक सुरक्षित है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पारिवारिक विवाद किस तरह खतरनाक मोड़ ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button