रायपुर

रायपुर में क्राइम कंट्रोल पर हाई लेवल बैठक, IPS मयंक गुर्जर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस विभाग में क्राइम कंट्रोल को लेकर अहम बैठक चल रही है। इस बैठक की अध्यक्षता IPS अधिकारी मयंक गुर्जर कर रहे हैं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि डीसीपी नॉर्थ की मौजूदगी में सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली जा रही है, जिसमें शहर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

Advertisement

बैठक में थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण की रणनीति, पेट्रोलिंग बढ़ाने, और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही लंबित मामलों के जल्द निराकरण और जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।पुलिस प्रशासन का यह कदम राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button