बिलासपुर

DGP अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा, पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम आज रायगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।रायगढ़ प्रवास के दौरान डीजीपी अरुण देव गौतम ने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement

इसके साथ ही डीजीपी ने 6वीं वाहिनी और फायर यूनिट का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

Advertisement

बताया जा रहा है कि डीजीपी का दौरा कार्यक्रम अभी जारी है और उनके अन्य कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत प्रेस नोट अलग से जारी किया जाएगा।डीजीपी के इस दौरे को पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button