बिलासपुर

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा शुरू, मुख्यमंत्री ने भरी पहली रात की उड़ान

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में अब शहर की हवाई कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई मिल गई है। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण किया और पहली ही रात की फ्लाइट से रायपुर रवाना हुए।

Advertisement

बिलासपुर के Bilasa Devi Kevat Airport में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब पहली बार यहां से रात्रिकालीन उड़ान सेवा शुरू की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सेवा का शुभारंभ करते हुए खुद पहली नाइट फ्लाइट में सफर किया।
इस दौरान विधायक धर्मजीत सिंह भी उनके साथ रायपुर के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट को 3C VFR से 3C IFR श्रेणी में अपग्रेड करने के लिए करीब 31 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य किए गए हैं।

Advertisement

इस अपग्रेड के बाद अब एयरपोर्ट पर रात में भी सुरक्षित उड़ान संचालन संभव हो गया है। Directorate General of Civil Aviation ने 6 फरवरी 2026 को नाइट ऑपरेशन की अनुमति दी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की। इस मौके पर विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला और महापौर पूजा विधानी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि जनप्रतिनिधियों, तकनीकी टीम और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने से अब आपातकालीन और मेडिकल फ्लाइट्स भी रात में संचालित हो सकेंगी, जिससे जीवनरक्षक सेवाएं और मजबूत होंगी।उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा और बिलासपुर के विकास को नई गति मिलेगी।कुल मिलाकर, रात्रि उड़ान सेवा की शुरुआत के साथ बिलासपुर अब प्रदेश के प्रमुख एयर कनेक्टिविटी हब के रूप में तेजी से उभरता नजर आ रहा है।

 

Related Articles

Back to top button