बिलासपुर

मुख्यमंत्री पहुँचे बिलासपुर, जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रविवार शाम बिलासपुर पहुंचे, जहां उनका जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरा। इस दौरान वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत कियामुख्यमंत्री शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे।

Advertisement

हेलीपैड पर विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, कमिश्नर सुनील जैन, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बिलासपुर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Advertisement

Related Articles

Back to top button