सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी

वैश्विक तनाव और तेल संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती की है। इस कदम को आम जनता को राहत देने के तौर पर देखा जा रहा है, सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर 10 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है। कटौती के बाद पेट्रोल पर ड्यूटी घटकर 3 रुपये प्रति लीटर रह गई है, जबकि डीजल को पूरी तरह टैक्स फ्री कर दिया गया है। इससे देशभर में ईंधन की कीमतों में गिरावट आने की संभावना है।
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। -इज़राइल और के बीच जारी संघर्ष ने वैश्विक तेल आपूर्ति को प्रभावित किया है। के बाधित होने से दुनिया के बड़े हिस्से की तेल सप्लाई पर असर पड़ा है, जानकारों के मुताबिक, दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल की सप्लाई इसी मार्ग से होती है। भारत भी अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आने वाले तेल पर निर्भर रहा है, जिससे संकट का असर सीधे देश पर पड़ रहा है।
ऐसे में सरकार ने टैक्स में कटौती कर बढ़ती कीमतों के दबाव को कम करने की कोशिश की है। एक्साइज ड्यूटी में कमी से ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजों की लागत पर भी राहत मिलने की उम्मीद है।सरकार का यह कदम महंगाई पर लगाम लगाने और आम आदमी को राहत देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।




