एमसीबी

नगरपालिका में ACB की बड़ी कार्रवाई, CMO और अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार

(रामप्रसाद गुप्ता) : एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ नगरपालिका में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CMO और अकाउंटेंट को 33 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक ठेकेदार से बिल पास करने के नाम पर कुल 53 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से 20 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। शेष 33 हजार रुपये देने के लिए जैसे ही ठेकेदार नगर पालिका कार्यालय पहुंचा, ACB की टीम ने पहले से जाल बिछाकर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि रिटर्निंग वॉल और सड़क निर्माण के बिल को पास करने के एवज में यह रिश्वत मांगी जा रही थी। CMO ने खुद पैसा लेने से इनकार करते हुए ठेकेदार को अकाउंटेंट को रकम देने को कहा, और जैसे ही पैसे दिए गए, ACB की टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

फिलहाल दोनों आरोपियों को अंबिकापुर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। ACB अब इस पूरे मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह कार्रवाई साफ संकेत है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसियां सख्त हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button