बिलासपुर

अफीम की खेती पर प्रदेश की राजनीति में उबाल, विरोध में कांग्रेस का भाजपा दफ्तर घेराव

(दिलीप जगवानी/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के एक के बाद एक मामले उजागर हो रहे जिसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बलरामपुर जिले में अफीम की दूसरी खेती मिलने के बाद कांग्रेस ने हमला तेज कर दिया है। बिलासपुर मे गुरुवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया।

Advertisement

दुर्ग जिले में हाल ही में अफीम की अवैध खेती का बड़ा मामला सामने आया था, जिसमें भाजपा से जुड़े एक नेता का नाम सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति मे अचानक गर्मी बढ़ गई।आरोप लगते ही सत्ता धारी पार्टी ने इस नेता को निलंबित कर दिया।इधर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को इमलीपारा से रैली निकाल कर भाजपा कार्यालय घेरने पहुंचे।इस दौरान पुलिस प्रशासन पहले से ही मौके पर तैनात था और भाजपा कार्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और जद्दोजहद की स्थिति बनी रही।हालांकि पुलिस के समझाइश के बाद सभी वापस लौट गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Advertisement

भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया गया।इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और जद्दोजहद की स्थिति बनी रही।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।कुछ देर विरोध प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।प्रदेश मे अवैध अफीम की खेती के दो मामले उजागर हुए है जिसकी जांच जारी है, जबकि इस मुद्दे को लेकर जिले की सियासत मे भी तल्ख़ी बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button